Mau news:प्राथमिकविद्यालय बरईपार के सहायक अध्यापक राजन द्वारा उपलब्ध ड्रेस को एबीएसए ने बच्चो को वितरित किया।

घोसी। मऊ। घोसी नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय बरईपार के सहायक अध्यापक राजन बरनवाल ने गुरूवार को अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को एक एक सेट यूनिफार्म का वितरण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के हाथों यूनिफार्म मिलते ही विद्यालय के विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने योग्य रही।
इस अवसर पर एबीएसए धर्मेंद्र कुमार ने विद्यालय के सहायक अध्यापक राजन बर्नवाल को शादी की सलगिरह की शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों के साथ खुशियां बांटना बहुत ही सराहनीय कार्य है। विद्यालय के बच्चों को उनके अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, जूते मोजे, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए प्रतिवर्ष शासन से 12-12 सौ रुपये दिये जाते हैं। इससे प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी प्रतिदिन यूनिफार्म में ही विद्यालय आते हैं। यूनिफार्म में सब बच्चे एक समान दिखते हैं। इससे विद्यालय एवं पठन पाठन का माहौल सुंदर दिखाई देता है। सहायक अध्यापक राजन बर्नवाल ने विद्यालय के बच्चों को यूनिफार्म प्रदान कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इनके इस कार्य की जितनी भी तारीफ की जाये कम ही है। उन्होंने ऐसे सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित किये जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजन बर्नवाल सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन पांडेय, शिक्षा मित्र राजेश कुमार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।



