Azamgarh news:डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में त्योहारों पर शांति और सौहार्द की मजबूत तैयारी


आजमगढ़ 12 फरवरी– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों-महाशिवरात्रि, रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि, रामनवमी आदि को की शुकामनायें देते हुए कहा कि होलिका दहन के आयोजन में किसी भी प्रकार का विवाद न करें। उन्होने कहा कि होली के दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगायें एवं शराब पीकर अभद्रता ना करें। उन्होंने कहा की पुरानी रंजिश को लेकर यदि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि त्योहारों को पूरे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थल से संबंधित विवादों को आपस में बैठकर सुलझाएं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन तमसा नदी के जिन घाटों से जल उठाया जाता है, वहां आवश्यकता अनुसार साइन बोर्ड एवं बैरिकेटिंग लगाया जाए।उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सभी मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाय।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर हुए गड्ढ़ों की मरम्मत कराई जाए तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 250 मंदिरों पर शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाया जाता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारी समय से सुनिश्चित कर लें।उन्होंने कहा कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगा होन चाहिए एवं प्रवेश तथा निकास द्वार अलग-अलग बनाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेला में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेले में लाइव किचन को थोड़ा दूर रखा जाए, जिससे किसी भी प्रकार की घटना ना हो।जिलाधिकारी ने कहा कि मेला में पार्किंग बनाकर अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए, पार्किंग फीस निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे की आवाज उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसीबल के अनुसार ही बजना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान में नमाज के समय प्रत्येक स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के दिन वाटर सप्लाई लगातार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका के दिन फायर विभाग का कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा। फायर विभाग के कर्मचारियों को मोबाइल नंबर सभी के पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फायर विभाग के दमकल की गाड़ियों एवं वाहन चालकों का मोबाइल नंबर जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में केयरटेकर को दो दिन पहले ही निर्देशित किया जाए कि रात में भी ड्यूटी करनी है, यदि किसी भी गोवंश की मृत्यु होती है तो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि होली की शोभायात्रा में कोई भी व्यक्ति यदि शराब पीकर डांस करते समय कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ करता है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि युवाओं एवं शरारती तत्वों को जागरूक किया जाए कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायें, किसी भी खुराफाती तत्व की सूचना देने वाले को 15 अगस्त, 26 जनवरी आदि मौकों पर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे एवं सौभाग्य पूर्ण माहौल में त्योहारों को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि मेला आयोजन स्थल पर बड़े झूलों के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुनिश्चित कर ले। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने से संबंधित कार्यस्थलों का भ्रमण कर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि त्योहारों पर शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहन/ओवरलोडिंग वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान सुनिश्चित करें।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि त्योहारों में सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं उस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शुकर बाड़ों को आबादी से दूर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि डीजे को त्योहारों में मा0 न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही बजाया जाए। उन्होंने कहा कि होली पर शराब पीकर किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें। उन्होने कहा कि त्योहार पर पुलिस के साथ आयोजकों की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि पूर्व त्योहारों की भांति ही आगामी त्यौहारों को भी आप सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करायें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर त्योहारों को विवाद रहित तरीके से सकुशल संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को त्योहारों के दृष्टिगत पाबंद करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षग नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के सम्भ्रानत नागरिक उपस्थित रहे,



