राज्य

राजस्थान: गौशाला की जमीन के फर्जी कागज तैयार? कांग्रेस MLA ने लगाए अवैध तरीके से बेचने के आरोप

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार(12 फरवरी) को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक हाकम अली ने गौशाला के लिए दान की गई 1100 सौ करोड़ रुपये की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया. विधायक हाकम अली ने संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि तत्कालीन राजा राव राजेंद्र सिंह की ओर से दी गई जमीन को आज भू-माफिया बेचने जा रहे हैं.

विधायक ने सरकार पर बोला हमला

फतेहपुर विधायक हाकम अली ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी केवल गाय के नाम पर वोट मानती है, लेकिन उसकी रक्षा के लिए कुछ नहीं करती. उन्होंने कहा कि आज खुलेआम गौशाला की जमीन को बेचने की तैयारी हो रही है. लेकिन सरकार पूरी तरह चुप है. 

उन्होंने कहा कि कई दिनों से SDM ऑफिस के बाहर सर्व समाज धरने पर बैठा है. इस गौशाला की जमीन के कागजात केवल ढाई घंटे में तैयार कर दिए गए. आखिर ये किसकी शह पर हुआ है. इस भ्रष्टाचार में कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि सरकार इस पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो फतेहपुर ही नहीं बल्कि आस-पास के गौ-सेवक और आमजन सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आक्रोश आंदोलन खड़ा करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल साल 1959 में राव राजा राजेंद्र सिंह ने भामाशाहो की मदद से मिली जमीन का पट्टा जारी किया था. जो कि गौशाला के लिए दान की गई थी. बाद में इस जमीन का मामला कोर्ट में गया, जहां कोर्ट ने इस जमीन पर स्टे दे दिया. अब अचानक इस जमीन का एक ही दिन में स्टे टूटा उसी दिन नामांतरण खुला और कुछ ही घंटों में रजिस्ट्री हो गई. 

जिसके बाद यह मामला विवादों में आ गया फिलहाल अधिकारियों पर फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार करने के आरोप लग रहे हैं. इसको लेकर पिछले कई दिनों से SDM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी जारी है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!