राज्य

‘कयामत तक बाबरी के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा’, बाराबंकी में बोले CM योगी

बाराबंकी में यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. मंदिर वहीं पर बन गया. आज फिर हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण होना ही नहीं है. जो कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वो दिन आना ही नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है और जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे इसमें कोई संदेह है??

कयामत का सपना देखने वाले सड़-गल जाएंगे- सीएम

सीएम योगी ने आगे कहा, “जो कयामत का दिन आने का सपना देख रहे हैं. ऐसे ही सड़ गल जाएंगे. कभी वह दिन आने वाला नही है.” सीएम ने कहा, “उनके सपने को हम ऐसे ही अपने विरासत को सम्मान देते हुए भारत की और सनातन धर्म की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.”

केसरिया ध्वज भारत के गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा- सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्री राम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था. ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा. 

16 करोड़ परिवारों को हर साल दी जा रही पेंशन- सीएम

बाराबंकी के कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, बीजेपी कार्यकर्ता और संत समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे. इस दौरान सीएम ने बीजेपी सरकार की उपलब्धिया भी गिनाईं हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश के 16 करोड़ परिवारों को हर साल पेंशन दी जा रही है. 

सनातन धर्म पर होने वाले प्रहार से सजन रहना होगा- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, दोनों को अलग करके नहीं रखा जा सकता.  उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर दुनिया भर से हो रहे प्रहार से हमें सजग रहना होगा, सचेत रहना होगा. क्योंकि जिन लोगों को भारत की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है, जिनको भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है, जिनको विकसित भारत की संकल्पना पचती नहीं है, वे लोग साजिश में लगे हुए हैं. कुछ लोग साजिश कर रहे हैं, कुछ लोग साजिश का शिकार हो रहे हैं और कुछ लोग उस साजिश के लिए बिक करके कार्य कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि हमें इन तीनों प्रकार की दुष्प्रवृत्तियों को रोकने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!