आप भी हैं फैटी लिवर का शिकार? तो आज से शुरू कर लें ये जरूरी काम

पेट से जुड़ी बीमारियों में फैटी लिवर अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. चिंता की बात यह है कि यह बीमारी अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, फैटी लिवर अगर शुरुआती दौर में पकड़ में ना आए तो आगे चलकर लिवर फेल होने तक का खतरा पैदा हो सकता है. वहीं कई मामलों में स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत भी पड़ती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी फैटी लिवर का शिकार है तो आपको आज से ही कौन सी जरूरी काम कर लेने चाहिए.
फैटी लिवर से क्यों बढ़ रहे, लिवर प्लांट ट्रांसप्लांट के मामले?
डॉक्टरों के अनुसार फैटी लिवर के कारण लिवर ट्रांसप्लांट के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है, जहां पहले लिवर ट्रांसप्लांट के करीब 5 प्रतिशत मामले की वजह फैटी लिवर होती थी. वहीं अब यह आंकड़ा 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. पहले यह बीमारी आमतौर पर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब 30 साल के युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. इसके अलावा डॉक्टरों का यह भी कहना है कि गलत खानपान फैटी लिवर की सबसे बड़ी वजह है. वहीं ज्यादा तला-भूना, मीठा खाना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, बढ़ता मोटापा और शराब पीना इस बीमारी को बढ़ावा देते हैं. हालांकि अब ऐसे लोग भी फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं जो शराब का सेवन नहीं करते हैं, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बन रही है.
पेट दर्द को न करें नजरअंदाज
फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण अक्सर साफ नजर नहीं आते हैं. डॉक्टर के अनुसार, पेट में दर्द इसका एक शुरुआती संकेत हो सकता है. लेकिन ज्यादातर लोग इसे मामूली समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं लगातार पेट में दर्द थकान या वजन कम होना फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे लक्षण दिखे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. अगर फैटी लिवर का समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो यह आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्र्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है. यही वजह है इस बीमारी को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है.
फैटी लीवर से बचने और सुधार के लिए क्या करें?
- सही डाइट अपनाएं- एक्सपर्ट्स के अनुसार लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव, फैटी लीवर को कंट्रोल करने और धीरे-धीरे ठीक करने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें और साबूदाना शामिल करें. वहीं ज्यादा फैट, मैदा और चीनी से दूरी बनाएं.
- वजन कंट्रोल रखें- संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज से वजन को कंट्रोल रखना फैटी लिवर के लिए बहुत जरूरी है.
- रोजाना एक्सरसाइज करें- फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए रोज कम से कम 30 मिनिट वॉक, योग, साइकलिंग या हल्की एक्सरसाइज करें.
- फाइबर बढ़ाएं- इसके अलावा फाइबर युक्त भोजन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- खूब पानी पिएं- दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और लिवर को विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें-Stomach Cancer: बिना वजह घट रहा है वजन या रहती है थकान? हो सकता है कैंसर का ‘साइलेंट’ संकेत
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator



