Kanpur Accident: करोड़ों की लग्जरी कारें, हीरों से जड़ी घड़ी, लैंबोर्गिनी से टक्कर मारने वाला शिवम मिश्रा जीता है आलीशान जिंदगी

कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में तेज रफ़्तार लैम्बोर्गिनी कार पहले बुलेट और फिर एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है.
ये हादसा रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे हुआ. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. घटना के बाद कार चला रहे शिवम मिश्रा को उसके बॉडीगार्ड्स ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अपने साथ ले गए. शिवम् मिश्रा मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा हैं. मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि हादसे के वक्त शिवम नशे में था.
आलीशान जिंदगी जीता है शिवम मिश्रा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शिवम मिश्रा दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब आयकर विभाग की टीम ने उनके पिता की कंपनी बंशीधर तंबाकू लिमिटेड पर छापेमारी की थी. इस संबंध में 5 राज्य में कानपुर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस कंपनी ने अपनी सालाना आय 20 से 25 करोड़ रुपये घोषित की थी, जबकि उसका कारोबार 100 से 150 करोड़ रुपये होने का अनुमान था
करोड़ों की लग्जरी कारों का शौक
आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना था कि कंपनी पर जीएसटी नियमों के उल्लंघन किया था. इस दौरान शिवम् इसलिए भी सुर्खियों में आया क्योंकि दिल्ली में स्थित उसके आवास से कई लग्जरी कारें बरामद हुई थी. इन सभी गाड़ियों का नंबर ‘4018’ था जिनकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इन कारों में 16 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस फैंटम, एक मैकलारेन, एक पोर्श और एक लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो शामिल थी.
आयकर विभाग को इस छापेमारी में 4.5 करोड़ रुपये नगद और 7 करोड़ के आभूषण मिले थे. शिवम मिश्रा की कई महंगी घड़ियां भी जब्त की गईं, जिनमें एक हीरे जड़ी घड़ी भी मिली जिसकी क़ीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई गई.
बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड ने प्रमुख पान मसाला में से एक है. इस कंपनी की घोषित आय 20-25 करोड़ रुपये थी, जो अनुमानित कारोबार 100-150 करोड़ रुपये से बिल्कुल विपरीत थी. हालांकि छापेमारी के बाद से इन मामलों में क्या कार्रवाई की गई, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई.
‘जातियों में बंटना हिन्दू समाज की सबसे बड़ी समस्या..’, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बड़ा बयान



