आजमगढ़

Azamgarh news:आमजन की आवाज़ बन रहे SDM चंद्र प्रकाश सिंह, तहसील में दिखा सकारात्मक बदलाव

निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और न्यायप्रिय छवि के कारण इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निजामाबाद तहसील को लंबे समय बाद एक ऐसे अधिकारी मिले हैं, जो आमजन की समस्याओं को न केवल गंभीरता से सुनते हैं, बल्कि उनका त्वरित और निष्पक्ष समाधान भी करते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के कार्यभार संभालने के बाद तहसील में न्याय की उम्मीद जगी है। खासकर गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की फरियाद अब सीधे सुनी जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिल रही है।असनी ग्रामसभा के स्टॉमर गंज निवासी पूर्व प्रधान मेवालाल पासवान, शिवप्रसाद पासवान, इंदल पासवान, असनी के लालचंद यादव, कोमल यादव, लल्ला यादव, जमीन कटघर के रामजी पांडेय, राजेश पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, मोनू पांडेय, चकिया के सीताराम यादव, पंचानन यादव, निजामाबाद के राजेंद्र सोनकर, रवि पाठक, दिनेश सोनकर, बाबूलाल सोनकर सहित कई ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान उपजिलाधिकारी के कार्यकाल में तहसील में पारदर्शिता और भरोसे का माहौल बना है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले जहां अपनी बात रखने में लोग हिचकिचाते थे, वहीं अब बिना किसी दबाव के अपनी समस्याएं रख पा रहे हैं और उन्हें न्याय भी मिल रहा है। उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह का व्यवहार विनम्र, कार्यशैली सख्त लेकिन न्यायसंगत है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।कुल मिलाकर, उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की ईमानदार और जनहितकारी कार्यशैली ने निजामाबाद तहसील में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की है, जिससे क्षेत्र की जनता स्वयं को सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!