आजमगढ़
Azamgarh news:4 वर्षीय बालक की मौत,डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल किया सील


लालगंज/आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित गीता चाइल्ड केयर पर 4 वर्षीय बालक की मौत से परिजनों मैं मचा कोहराम। बता दें कि 3 फरवरी को 4 वर्षीय बालक को डेंगू मलेरिया होने पर गीता चाइल्ड केयर लालगंज में भर्ती कराया गया था। तब से इलाज चल रहा था आज दिन में लगभग 2 बजे इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। जिसपर परिजनों अस्पताल के संचालक एवं डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान कार्तिक 4 वर्ष पुत्र बेचू निवासी लोकईपुर ऊंचाहुआ थाना तरवां आजमगढ़ के रूप में हुई है वही सूचना पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ अलेंद्र कुमार ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सही न होने की स्थिति में अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में भेज दिया गया ।



