राज्य

अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- ‘एक भी मुल्ला नहीं…’

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीजेपी भारतीय जनता पार्टी सांसद सतीश गौतम का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे वे सिंचाई विभाग के अधिकारी राजेन्द्र कुमार को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं, “कोई प्रॉब्लम आ रही है. कोई बात ही नहीं है. पंछी भी जब उड़ेगा जब इजाजत ले लेगा. अलीगढ़ के सांसद हम हैं. तुम्हें डर लग रहा है यार. सांसद होने के बाद भी खुद नहीं पा रही. एक मुल्ला नहीं बोलेगा यह मेरी गारंटी है.” यह वीडियो जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की प्रेस वार्ता के बाद का है. जब सासंद एक कार्यकर्ता की शिकायत पर सिचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता ने एक राजवाहे पर अतिक्रमण की शिकायत की थी, जिस पर एक्शन न लेने पर सतीश गौतम ने नाराजगी जाहिर की. उनके मुताबिक कार्यकर्ता की मांग जायज है, कब्जा हटाना ही पड़ेगा. सतीश गौतम इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में कोल विधानसभा क्षेत्र में एक रजवाहा जाता था. जिस पर समाजवादी पार्टी के शासनकाल में धर्म विशेष के लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का शिकायत करीब 6 माह पूर्व भाजपा नेता निशित शर्मा द्वारा की गई थी. हालांकि उस अवैध अतिक्रमण को जल शक्ति विभाग द्वारा हटाया गया था, लेकिन कार्यवाही को बीच में ही रोक दिया गया था. इसको लेकर भाजपा सांसद सतीश गौतम ने भी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एक पत्र लिखा था.

आम बजट को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अलीगढ़ पहुंचे व प्रेस वार्ता भी की थी. जिसमें विभाग के तमाम अधिकारी वहां पहुंचे थे साथ में सांसद भी मंत्री जी के साथ मौजूद थे. बाहर निकल कर जब सांसद का सामना सिंचाई विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार से हुआ, तब सांसद ने उनको अपना कद बताते हुए हड़काया और कहा कि उसे खाली कराओ.

क्या कहा है वीडियो में ?

सांसद का अधिकारी को हड़काते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं, “कोई प्रॉब्लम आ रही है. कोई बात ही नहीं है. पंछी भी जब उड़ेगा जब इजाजत ले लेगा. अलीगढ़ के सांसद हम हैं. तुम्हें डर लग रहा है यार. सांसद होने के बाद भी खुद नहीं पा रही. एक मुल्ला नहीं बोलेगा यह मेरी गारंटी है. खाली होगा 200 परसेंट, किसी का कब्जा नहीं, पूरा पार होगा.” इतना कहने के बाद सांसद वहां से निकल गए.

Input By : प्रदीप

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!