आजमगढ़

Jabalpur news:अस्पताल में सफाई कर्मियों के साथ धोखाधड़ी: काम कराकर निकाला, भुगतान भी बकाया

जबलपुर के रामपुर ​मंडवा की रहने वाली ज्योति और अन्य महिलाओं ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें अस्पताल की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और एसिड से सफाई के लिए एक महीने पहले काम पर रखा गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अस्पताल की ओपनिंग के बाद उन्हें स्थायी (पर्मानेंट) नौकरी दी जाएगी और ₹9,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए उनसे आधार कार्ड, फोटो और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज भी जमा कराए गए थे।​हालांकि, काम पूरा होने के बाद उन्हें अचानक यह कहकर हटा दिया गया कि अभी काम उपलब्ध नहीं है। जब वे अगले दिन वहां पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि उनकी जगह दूसरे मजदूरों को काम पर लगा दिया गया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे एक महीने तक कड़ी मेहनत करवाई, लेकिन अब न तो उन्हें काम पर रखा जा रहा है और न ही उनके पिछले काम का भुगतान किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा अब उनका फोन भी नहीं उठाया जा रहा है, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।जहा महिलाओ ने बताया की उन्हें श्री सर ने काम पर रखा हुआ था वही काम होने पर वरूण तिवारी ने बिना कोई रीजन दिए निकाल दिया और दूसरे कर्मचारी भर्ती कर लिए गए।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!