आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदक प्रशांत राय पुत्र गोपाल राय, निवासी गोमाडीह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के HDFC बैंक खाते से एक .APK फाइल के माध्यम से ₹36,500/- की साइबर ठगी हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33101250075064 है।
उक्त शिकायत पर थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम थाना गम्भीरपुर द्वारा नियमानुसार जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आवेदक के मोबाइल फोन में एक हानिकारक .APK फाइल इंस्टॉल हो गई थी, जिसके परिणामस्वरूप उसके बैंक खाते से ₹36,500/- की धनराशि डेबिट हो गई।
तत्परता दिखाते हुए साइबर टीम द्वारा आवेदक के मोबाइल फोन को स्कैन कर .APK फाइल को अनइंस्टॉल कराया गया तथा फ्रॉड से संबंधित पूरी धनराशि ₹36,500/- को फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज कराया गया। तत्पश्चात नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹36,500/- आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!