Deoria news, पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली हुआ गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली हुआ गिरफ्तार।
देवरिया।
जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र पुलिस की गोलियों, की आवाज से दहल उठा , प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पिकअप में पशु लेकर तस्कर आ रहे हैं सूचना मिलने के बाद पुलिस सकरी हो गई और बनकटा अमेठिया के समीप वहां चेक करने लगी इस बीच एक पिकअप पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया पिकअप में चार पशु बरामद किए पुलिस ने अरविंद पासवान निवासी बगड़ा थाना मुस्लिफ जिला सिवान, अफरोज आलम निवासी खगोरा थाना धनौती जिला सिवान को गिरफ्तार कर ली जबकि एक तस्कर भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर झोक दिया पुलिस टीम अपना बचाव कर जवाबी कार्रवाई की जिसमें पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया घायल पशु तस्कर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया पूछताछ में उसने अपना नाम छोटे अली उर्फ कमरे निवासी खगोश थाना धनौती सिवान बताया है।



