राज्य

दिल्ली जनकपुरी हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित, मृतक के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक कमल की मौत के मामला सुर्खियों में है. यह हादसा कथित तौर पर सड़क पर खुले गड्ढे में गिरने से हुआ. परिवार और दोस्तों का आरोप है कि यह पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है. वहीं मामले को बढ़ता देख दिल्ली जल बोर्ड ने मामले को लेकर जांच कमेटी भी बना दी है. आज शाम तक मामले की रिपोर्ट मांगी है.

यह हादसा 5 फरवरी को रात के समय हुआ, लेकिन सुबह तक किसी स्तर पर प्रभावी खोज और सूचना नहीं दी गई. पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस और संबंधित विभाग समय पर सक्रिय होते, तो करण की जान बचाई जा सकती थी.

मृतक के भाई ने कहा- यह सरासर लापरवाही 

मृतक कमल के भाई करण ने बताया कि आखिरी बार बात होने पर करण ने कहा था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा. रात करीब 12.30 बजे जब दोबारा कॉल किया गया तो फोन नहीं उठा. इसके बाद चिंता बढ़ी और परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. सबसे पहले वे उसके रोहिणी स्थित ऑफिस गए, फिर जनकपुरी थाने पहुंचे.  

पुलिस ने सिर्फ उसकी आखिरी लोकेशन बताई और बोला ये इसकी लोकेशन है 200 मीटर के अंदर खुद खोज लो, लेकिन मौके पर कोई ठोस मदद नहीं मिली. भाई करण का कहना है कि वे लगातार तलाश करते रहे और रात 1.30 बजे उस गड्ढे के पास भी पहुंचे, लेकिन उस समय करण वहां नहीं दिखा. इसके बावजूद किसी तरह की घेराबंदी या सर्च ऑपरेशन नहीं किया गया.

पुलिस ने कहा शिकायत 24 घंटे बाद ही दर्ज होगी- भाई

मृतक के दूसरे भाई ने बताया, “कल रात करीब 11:30 बजे हमने उनसे बात की. उसने कहा कि वे डीसी सेंटर पहुंच गए हैं और घर पहुंचने में उन्हें 15 मिनट लगेंगे… 30 मिनट बाद हमने उसे 10 बार फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया. हम परेशान हो गए और उन्हें ढूंढने निकल पड़े, लेकिन वे नहीं मिला.

आगे बताया, “जब हम जनकपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए, तो उन्होंने कहा कि शिकायत 24 घंटे बाद ही दर्ज की जा सकती है. आईएएनएस को दिए बयान में उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे अनुरोध किया, प्लीज उनके फोन की घंटी बजते समय ही उसे ट्रैक कर लें. उन्होंने लोकेशन ढूंढकर हमें भेजी, लेकिन फिर उसे डिलीट कर दिया… जब हम दोबारा गए, तो उन्होंने कहा कि वे हमें दोबारा लोकेशन नहीं दे सकते क्योंकि यह गोपनीय जानकारी है…”

पुलिस ने खुद तलाश करने को कहा- दोस्त

कमल के दोस्तों ने भी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक दोस्त ने कहा कि पूरी रात वे इधर-उधर भटकते रहे और पुलिस ने खुद तलाश करने को कहा. परिवार को बार-बार यह झूठ बोलना पड़ा कि करण अस्पताल में है और मिलने नहीं दिया जा रहा, ताकि उसकी मां घबरा न जाए. दोस्तों का आरोप है कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की नाकामी है. सड़क पर खुला गड्ढा छोड़ा गया, उस पर न कोई बैरिकेडिंग थी और न चेतावनी. पीटीआई के अनुसार दोस्तों ने कहा कि अगर रात में ही खोज कर सूचना दे दी जाती, तो कम से कम इलाज का मौका मिल सकता था.

सुबह जब परिवार ने दोबारा करण के नंबर पर कॉल किया तो फोन पुलिस ने उठाया और बताया कि शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है. यह खबर परिवार के लिए सबसे बड़ा झटका थी. भाई ने कहा कि कमल कोई लापरवाह या पागल व्यक्ति नहीं था जो जानबूझकर गड्ढे में गिर जाए. उन्होंने बताया कि कम से कम छह थानों में जाकर मदद मांगी गई, लेकिन कहीं से कोई सपोर्ट नहीं मिला. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!