आजमगढ़

Deoria news, शाहिद रामपाल सिंह स्मारक दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शहीद रामपाल सिंह स्मारक दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
देवरिया।
भलुअनी नगर पंचायत के शहीद रामपाल सिंह के पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र ने कहा कि बहुत बिरलों को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने का सौभाग्य प्राप्त होता है , रामपाल सिंह का परिवार सैनिकों का परिवार है ।क्षेत्र के युवाओं को इस परिवार से सिख लेनी चाहिए ।सभा को संबोधित करते हुए रमेशचंद्र सिंह ने कहा ही ग्राम सभा ज़रार एक ऐतिहासिक गांव है ,1942 के आयोग आंदोलन में इस गांव के युवाओं ने क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाई थी ,अंग्रेजों ने बहुतों को कालापनी की सजा भी दी थी ।आज ज़रार का नाम शहीद रामपाल सिंह के नाम से जाना जाता है तो सीना गर्व चौड़ा हो जाता है । कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रामपाल सिंह की स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई ।
इस अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर अमित सिंह ,पीयूष सिंह व मार्कण्डेय गुप्ता ।200 मीटर में अमित सिंह प्रथम,रोहित द्वितीय तथा मोहन तृतीय स्थान पर रहे ।400 मीटर में क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय विनीत सिंह,आशीष सिंह,व शिवम यादव ।800 मीटर में विनीत सिंह प्रथम ,सौरभ यादव द्वितीय तथा सत्यवीर तृतीय स्थान पर रहे ।इसी तरह जूनियर वर्ग 100 मीटर में गोलू प्रथम,हरिद्वार द्वितीय तथा विवेक तृतीय स्थान पर रहे ।श्रद्धांजलि सभा में मुख्यरूप से विशिष्ठ अतिथि भाजपा पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र मिश्र पप्पू ,अनिल सिंह,अनुराग सिंह,बंशगोपाल तिवारी,कुलदीप सिंह,कीर्तिवर्धन सिंह, सतीश सिंह ,थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप पांडेय मौजूद रहे ।कार्यक्रम के संयोजक रि कैप्टन अनिल सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!