राज्य

बहराइच: जंगल के बीच रहने वाले 136 परिवारों के लिए खुशखबरी, घर देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के बहराइच के जंगल के बीच रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. यहां रहने वाले 136 परिवारों को जल्द ही नया आशियाना मिलने जा रहा है. दरअसल जंगलों के बीच जीवन जीने वाले भरथापुर गांव के लोगों के लिए अब राहत भरी जिंदगी बिताने वाली खबर है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 136 परिवारों को नेशनल हाईवे के समीप स्स्थापित किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बहुत जल्द नए विस्थापन स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वयं भूमिपूजन करने की उम्मीद है.

चारों ओर से जगंल से घिरा हुआ है गांव

बहराइच मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर लखीमपुर सीमा जो नेपाल बॉर्डर के समीप तराई में बसा भरथापुर गांव चारों ओर से जंगल, गेरुआ और कौड़ियाला नदियों से घिरा हुआ है. यहां पहुंचने का एकमात्र सहारा नाव थी.

इस गांव के लोग खतरनाक जंगली जानवरों बाढ़ और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में सालों से भय और असुरक्षा के साए में जीवन जी रहे थे. पिछले साल अक्टूबर को हुए दर्दनाक नाव हादसे ने इस गांव की तकदीर बदल दी.

हादसे के बाद सीएम योगी खुद पहुंचे थे गांव

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भरथापुर पहुंचे. उन्होंने यहां ग्रामीणों की पीड़ा को नजदीक से देखा और उनकी बदहाल स्थिति को समझते हुए तत्काल विस्थापन का फैसला लिया. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए गांव के लोगों के लिए सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा था. सीएम के आदेश के बाद अब जल्द ही लोगों को तोहफा मिलने जा रहा है.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपयुक्त भूमि चिन्हित की और विस्थापन की पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली यह फैसला न सिर्फ इन परिवारों को सुरक्षित जीवन देगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का रास्ता भी खोलेगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!