Deoria news, सपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने पी डब्लूडीअधिशासीअभियंता और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग ।
देवरिया।
बरहज पर बने पीपे के पुल से अनियंत्रित होकर गिरने से डुब जाने की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरयू तट पर एकत्र होकर ग्राम परसिया देवार के, ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद के भतीजे धर्म प्रसाद 35 वर्ष मौत हो जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने पी, डब्लू डी, के जिम्मेदार द्वारा पीपा पुल पर रेलिंग ना लगाए जाने की वजह से ऐसी घटना को लेकर अधिशासी अभियंता कनिष्ठ अभियंता ठेकेदार के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की साथ ही पीड़ित परिवार जन को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर पीपा पुल के पास धरना प्रदर्शन किया साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
इस, धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, गेनालाल यादव, गोपी यादव, शंकर प्रसाद ,विजय रावत ,रविंद्र यादव ,शंभू यादव, जयदीप यादव, अरविंद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में, सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



