आजमगढ़

Azamgarh news :गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में रहा है संलिप्त

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज क्षेत्र में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम–1986 के अन्तर्गत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 17.03.2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास गोवध की घटना के सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0–78/25, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था, जिसमें मौके से लगभग 53 किलोग्राम 430 ग्राम गोमांस बरामद किया गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक एवं अवैध लाभ हेतु अपराध कारित किए जा रहे हैं, जिससे लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा सामाजिक व धार्मिक सौहार्द को क्षति पहुँची है।
उक्त तथ्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0–33/26, धारा 3(1)/2(ख) की उपधारा (17) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम–1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिन्दवल बाजार से वांछित अभियुक्त तुफैल पुत्र स्व0 कुद्दुस, निवासी बिन्दवल, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 41 वर्ष को समय लगभग 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!