आजमगढ़

स्वच्छ जल, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा पर एकजुट हुए शशि शर्मा और अनिल मिश्रा

नई दिल्ली:विशेष रिपोर्ट

भारत में स्वच्छ जल, वर्षा जल संरक्षण, नाला-पोखरा शुद्धिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक दूरदर्शी पहल के तहत EMS WATER TECHNOLOGY S.R.L. (इटली) और TEE SHOT TECHNOLOGY PVT. LTD. (भारत) के बीच मोबाइल वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट को लेकर मार्केटिंग एवं तकनीकी सहयोग की औपचारिक शुरुआत की गई है। यह साझेदारी न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि जनस्वास्थ्य और मानव कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।इसी क्रम में भारत में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौन (म्यूट) सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, इटली स्थित प्रतिष्ठित एनआरआई उद्योगपति श्री शशि शर्मा ने भारत में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनिल मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार के राज्य मंत्री डॉ. सलीम राज जी के साथ एक सार्थक और दूरदर्शी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में EMS WATER TECHNOLOGY S.R.L. एवं TEE SHOT TECHNOLOGY PVT. LTD. के मालिक श्री शशि शर्मा, DPIFF के एमडी श्री अनिल मिश्रा तथा विभिन्न व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान यह सहमति बनी कि छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रहित में DPIFF CSR 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं और आधुनिक जल शुद्धिकरण तकनीक को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाया जाएगा। विशेष रूप से ग्रामीण और दुर्घटना-संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट एवं सड़क सुरक्षा अभियानों को प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार, उद्योग और सामाजिक संगठनों के समन्वय से ही देश को सुरक्षित, स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। यह पहल भारत-इटली सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में जनहित के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!