MauNews:मंडलीयसम्मेल : शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों की सफलता ही है हमारी पूंजी:प्रोफेसर हरिकेशबहादुरसिंह

मऊ। घोसी। मऊ शहर के नोमानी इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न जनपदों के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
मुख्यअतिथि जयप्रकाशनारायण विश्व विद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेशबहादुरसिंह ने कहा कि हमें वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों, शिक्षक समस्याओं, सेवा-सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य, परिस्थितियों व माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए अपने को निरंतर समय के अनुसार परिवर्तित करते रहना होगा। क्योंकि अगर हम अपने को समय-समय पर परिवर्तित नहीं करते रहे तो आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है। कहा कि इंटरनेट के इस दौर में सरकार जिस प्रकार से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव करती जा रही है। अगर हम इसमें पीछे रह गए तो हमारा साथ देने वाला कोई नहीं रहेगा। सम्मेलन में जनपद के साथ ही आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया जनपद के शिक्षक शामिल हुए।
प्रदेशीय महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई के पश्चात आज जो स्थान प्रदान किया है उसे हमें बनाए रखना होगा।
डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. शर्वेश पांडेय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना हम शिक्षकों को परम कर्तव्य है, समाज व देश के भावी पीढ़ि को दिशा देने का काम हम शिक्षकों का है। इसके लिए हमें अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के ध्वज को फहरा कर व ध्वज गान के साथ किया गया। इस दौरान संघ के प्रदेशीय मंत्री डा. राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सतीश सिंह, अमरेंद्र कुमार, अखिलेश प्रबल, हिमांशु राय, आनंद मोहन सिंह, रविशंकर,अनिरुद्ध त्रिपाठी रामविलास यादव, दिनेश सिंह, संत सेवक सिंह, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया।



