अमेरिकी टैरिफ में कटौती पर CM उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल, कहा- ‘रूस से तेल…’

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ कम करने के बाद भारत में सियासी हलचल बढ़ गई है. जहां बीते एक साल से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर चर्चाएं चल रहीं थी. वहीं 2 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ऐलान किया कि अमेरिका द्वारा भारत सरकार पर लगाए गए कुल 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी किया जा रहा है. वहीं अब इस पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “यह टैरिफ अब तक हम पर काफी भारी पड़ रहा था और यह हम पर क्यों लगा था, यह हम अच्छी तरह से जानते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति इस बात से खुश नहीं थे कि हम रूस से तेल खरीदने का काम कर रहे थे. हालांकि, अब तक भारत सरकार की तरफ से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन, अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऐलान कर दिया है कि भारत सरकार ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है और उसी वजह से अब हम पर टैरिफ लागू नहीं होंगे.”
वहीं उमर अब्दुल्ला ने यह भी सवाल उठाए कि अगर हमने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया तो यह अच्छी बात है. मगर रूस के बजाय अब हम कहां से तेल खरीदेंगे और उसका क्या नतीजा होगा? अगर टैरिफ को कम करने से हमारे एक्सपर्ट्स को फायदा होगा तो यह हमारे लिए अच्छा है. क्योंकि कुछ एक्सपोर्टर्स को टैरिफ की वजह से बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं कुछ को तो लग रहा था कि उन्हें काम धंधा बंद करना पड़ेगा. अब लगता है कि उनका धंधा दोबारा चालू होगा.
भारत-पाक मैच पर क्या कहा?
उमर अब्दुल्ला ने भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों में हो रही सियासत को लेकर कहा कि, जब हम खेल और पॉलिटिक्स को जब जोड़ते हैं तो यही होता है. अब हमने खेल और पॉलिटिक्स में फर्क करना बंद कर दिया है. जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच होता है तो आप उसको जंग की तरफ पेश करते हैं ना की एक नॉर्मल मैच की तरह. बाकी देशों के खिलाफ जब हम खेलते हैं तो आप उसका कोई नोटिस नहीं लेते, लेकिन भारत-पाकिस्तान जब खेलता है तब इस तरह के हालात होने लगते हैं.
देशभर में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए उमर ने कहा कि, उन्होंने नॉर्दर्न चीफ मिनिस्टर में भी यह बात की थी, कि सिलसिला चाहे कश्मीरी स्टूडेंट से ट्रेडर्स का हो वह रुक जाना चाहिए. वहीं उमर ने कहा कि ‘मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का शुक्र गज रहूं कि उन्होंने मौके पर कार्रवाई की और मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां भी करवाई’. लेकिन हिमाचल में लगातार यह सिलसिला चल रहा है. एक तो हिमाचल हमारा पड़ोसी है और ऊपर से अपोजिशन रूल स्टेट है.
इसलिए यहां तो हम उम्मीद नहीं करते कि हमारे लोगों को सताया जाएगा. मैं हिमाचल के मुख्यमंत्री से गुजारिश करता हूं कि इस पर कार्रवाई हो और यह जो कश्मीरी को तंग करने का सिलसिला है, उसे बंद करा जाए.



