राज्य

‘मंत्री का बेटा या कोई मंत्री इसमें…’, NEET छात्रा केस पर राबड़ी देवी ने कह दी बड़ी बात

राजधानी पटना के मेदांता अस्पताल में कुछ दिनों पहले हुई नीट की छात्रा की मौत मामले की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है. यही कारण है कि सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र से अपील की है. विपक्ष लगातार कई तरह के आरोप लगा रहा है. वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए इसलिए ही यह जांच सीबीआई को दी जा रही है. इस बीच अब गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को राबड़ी देवी ने हैरान करने वाला बयान दे दिया है.

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इस पूरे मसले पर कहा है कि इस केस में मंत्री का बेटा या कोई मंत्री शामिल हो सकता है. उन्होंने साफ कहा कि केस की लीपापोती की गई और फिर सीबीआई को दिया गया. 

दूसरी ओर सदन में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार का बजट पेश किया है. इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि बजट में भी कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को ठगने का काम किया गया है.

पूरी तरह जंगलराज हो गया है: भाई वीरेंद्र

दूसरी ओर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने भी बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाया है. विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि प्रतिदिन बिहार में घटनाएं घट रही हैं, यहां पूरी तरह जंगलराज हो गया है. बच्चियां हों या कोई भी, लोग सुरक्षित नहीं हैं. नीट छात्रा हत्या मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रही है. जो कोई बोल रहा है उस पर दबाव बनाया जा रहा है.

वहीं सदन में जाने से पहले भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर सरकार बजट पर मन मुताबिक जवाब नहीं देगी तो हम लोग बायकॉट करेंगे. विरोध भी करेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर कहा, राज्यपाल ने वही कहा है जो सरकार ने लिखकर दिया है. कोई नई बात नहीं है, ना कोई नई योजना का जिक्र राज्यपाल के अभिभाषण में रहा.”

यह भी पढ़ें- ‘SC-ST एक्ट पर भी ये संघ परिवार रोक लगा देंगे…’ ओवैसी के बयान पर BJP फायर, किया तीखा पलटवार

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!