राज्य

बाराबंकी में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच शुरू

यूपी के बाराबंकी जिले से बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, महिला की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी मिली है. महिला के शरीर से सोने के कंगन, गले से सोने की लॉकेट, कानों की बाली, नाक की कील और पैरों की पायल भी गायब थी. घटना की सूचना पर पहुंची पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

घटना के विषय में बताया गया कि, 80 वर्षीय शकुंतला हर दिन की तरह रविवार को अपने कमरे में लेटी हुई थी, जब सोमवार की सुबह परिवार वालों ने आवाज दिया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया मिली. इस पर परिवार के लोगों ने देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला था, और शकुंतला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी.

परिवार के बाकी सदस्य घर से थे बाहर

मृतका शकुंतला की बड़ी बहू सुधा शुक्ला ने बताया कि घर में वह उनकी छोटी बहन जो देवरानी है और उनके देवर मौजूद थे. घर के बाकी सदस्य उनकी बेटी के यहां बर्थडे पार्टी थी, इसलिए सभी लोग वहां गए हुए थे. जबकि उनकी सास शकुंतला देवी घर पर थी.

घटना के वक्त देवर-देवरानी घर पर थे मौजूद

मृतका की बहू ने आगे बताया कि, घटना वाले दिन घर पर उनका देवर अशोक, देवरानी के साथ उनकी एक बेटी मौजूद थी. देवर-देवरानी ऊपर के कमरे में थे, जबकि उनकी सास नीचे अपने कमरे में सोई हुई थी. हर दिन की तरह सोमवार को लगभग 9:30 बजे जब उन्होंने उनको (शकुंतला को) आवाज दिया तो उनके कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. इसके बाद देवर ने घर के पीछे जाकर देखा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. शकुंतला बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी.

पुलिस मामले की हर पहलुओं की कर रही जांच

फिलहाल, सूचना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और कई साक्ष्य एकत्र किए हैं. साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!