राज्य

‘नवजोत सिद्धू की पत्नी का कैंसर गोमूत्र पीने से हुआ ठीक’, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने किया बड़ा दावा

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने मथुरा के वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचकर मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की, अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की वीडियो नवजोत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है.
 
सोशल मीडिया जारी वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को बताया कि वो रोजाना गोमूत्र से स्नान करती हैं. इसके साथ ही वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन भी करती हैं. डॉ. नवजोत कौर का मानना है कि कैंसर को हराने में गोमूत्र एक बड़ी दवा साबित हुआ. उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से भी मुलाकात की थी.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी शेयर की वीडियो

कथावाचक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं कि, “डॉ. नवजोत कौर अभी भी गौमूत्र से स्नान करती हैं, और गौमूत्र का पान करती है. नवजोत कौर ने अपना कैंसर आयुर्वेदिक दवाओं के बल पर ठीक किया है.” डॉक्टरों ने नवजोत को कहा था कि वह चार हफ्ते तक जिंदा रहेंगी लेकिन वे चार से जिंदा हैं.” अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि वे नवजोत सिंह की लंबी आयु की कामना करते हैं.

अनिरुद्धाचार्य ने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में यह भी कहा कि, अगर किसी को कैंसर हो तो नवजोत सिंह के यूट्यूब पर जाकर इसकी सारी डाइट वगैरह देख सकते हैं. अगर उनका पालन करते हैं तो कैंसर हरा देंगे. नवजोत सिंह ने कैंसर बीमारी को हरा दिया है. उन्होंने नवजोत सिंह को समाज की प्रेरणा बताया है.

नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कहा?

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि, सिर्फ कैंसर स्पेशलिस्ट का एलोपैथिक इलाज ही आपकी जान बचा सकता है. लाइफस्टाइल में बदलाव, पेस्टिसाइड-फ्री ऑर्गेनिक खाना, अनाज या दूध के प्रोडक्ट न खाना, गाय के मूत्र से इलाज जैसी वैकल्पिक थेरेपी सिर्फ़ सपोर्टिव थेरेपी का काम करती हैं और आपका इलाज कभी नहीं कर सकतीं.”

 

उन्होंने कहा कि, “मेरे लिए डॉ. रूपिंदर बत्रा जैसे अच्छे डॉक्टर से तुरंत इलाज बहुत जरूरी है और कैंसर के मरीज के लिए यही एकमात्र रास्ता है. सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन ने मेरी जान बचाई. मुझे जल्दी ठीक होने में मदद करने के लिए खाने और लाइफस्टाइल में बदलाव किए गए और आज तक बीमारी को दोबारा होने से रोका है.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!