राज्य

आगरा में राज चौहान की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी मंसूरी की पुलिस से मुठभेड़, मौत

आगरा में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग मुठभेड़ों ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया. सबसे अहम मुठभेड़ राज चौहान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अरबाज खान उर्फ मंसूरी के साथ हुई, जिसमें पुलिस जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.

इस मुठभेड़ में अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग में आरक्षी मनोज कुमार और उपनिरीक्षक ऋषि घायल हो गए, जबकि थाना ट्रांस यमुना और थाना कोतवाली के थाना प्रभारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं. जवाबी फायरिंग में अरबाज खान गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. यह मुठभेड़ थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से जुड़े मामले में हुई.

दूसरी मुठभेड़ थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से जुड़े राज चौहान हत्याकांड में ही सामने आई, जिसमें अभियुक्त मोहित पंडित, निवासी कालिंदी विहार, को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया. इस मुठभेड़ में अभियुक्त मोहित पंडित के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. उसके कब्जे से नाजायज तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में लगी गोली

वहीं तीसरी मुठभेड़ थाना डौकी क्षेत्र में हुई, जहां 25 हजार के इनामिया अभियुक्त आशू तिवारी को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया. पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए. इस तरह तीन मुठभेड़ों में कुल तीन अपराधी सामने आए, जिनमें एक की मौत हुई और दो घायल हुए. मुठभेड़ें थाना ट्रांस यमुना और थाना डौकी क्षेत्रों से संबंधित रहीं, जिनमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

UGC के नियम इन संस्थाओं पर भी होंगे लागू! नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की चिट्ठी से मची हलचल, अब क्या होगा?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!