बिहार: गोपालगंज में अब डेढ़ साल की बच्ची से रेप, घर के पास खेल रही थी, 24 घंटे में दूसरी घटना

बिहार के गोपालगंज में एक डेढ़ साल की बच्ची से रेप की घटना हुई है. वह घर के पास खेल रही थी. इस दौरान उसे आरोपी उठाकर ले गया था. पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की. इसके बाद डायल-112 को सौंप उसे दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र की है.
24 घंटे में यह दूसरी वारदात
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शारीक के रूप में हुई. वह यूपी के बिजनौर जिले का रहने वाला है. गोपालगंज के बाइक शो-रूम में पेंटर का काम करता है. गोपालगंज में बीते 24 घंटे में रेप और गैंगरेप की नगर थाना इलाके में यह दूसरी वारदात है. एफएसएल की टीम ने दोनों मामलों की जांच की है. एसपी विनय तिवारी का दावा है कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.
इस पूरे मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने एक दो साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस त्वरित गति से जांच कर रही है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. लगातार एफएसएल और अन्य टीम इस पर काम कर रही है. गोपालगंज पुलिस की ओर से इस कांड का निष्पादन त्वरित गति से किया जाएगा. सात दिनों के भीतर इस कांड का निष्पादन हो जाएगा.
इससे पहले एक और लड़की से हुआ गैंगरेप
इससे पहले गोपालगंज के ही नगर थाना क्षेत्र में एक और लड़की से बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मामले में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना बीते रविवार (25 जनवरी, 2026) की बताई जा रही है. लड़की ने पुलिस को दिए गए बयान में यह आरोप लगाया है कि उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस पीड़िता को लेकर मॉडल अस्पताल गई जहां उसका मेडिकल टेस्ट हुआ. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा है कि घटना की एफएसएल टीम से जांच कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- NEET छात्रा मौत मामला: रेप की आशंका के बीच 6 संदिग्धों का DNA सैंपल लिया गया, सभी जाते थे शंभू हॉस्टल



