आजमगढ़

Azamgarh news :जहानागंज पुलिस ने 13 वारंटी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ा। सभी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व अन्य धाराओं में वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालजी सरोज, शारदा देवी, सावित्री देवी, कुमार उर्फ राजकुमार, विन्ध्याचल मौर्य, सरभू, विपिन राय, रामअवध, शोभनाथ, सत्यदेव, वेदप्रकाश पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय और राजाराम शामिल हैं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!