आजमगढ़

Azamgarh news :पुलिस ने ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ट्रक ट्राला चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया ट्राला एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।
कंधरापुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व0 मुलचन्द्र गुप्ता द्वारा थाना कप्तानगंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06.03.2026 से 10.03.2026 के मध्य आजमगढ़-फैजाबाद रोड पर जेहरापिपरी क्षेत्र से उनका ट्रक ट्राला (नं0 UP53 ET 6227, 22 चक्का) चोरी हो गया है।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 317(2), 318(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्तों की पहचान की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर जमुआई बाजार (थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर) के पास मुर्गी फार्म के निकट से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों को अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 03:54 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया गया तथा बताया गया कि वे संगठित रूप से ट्रक ट्राला चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण ने यह भी बताया कि वे चोरी किए गए ट्रालों के पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का कार्य करते थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!