राज्य

इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का दावा, ‘UP में ब्राह्मण विरोधी…’

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए कानून का देशभर में विरोध शुरू हो गया है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, अब इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बयान सामने आया है. उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर भी प्रतिक्रिया दी है.

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने एबीपी संवाददाता भीम मनोहर से बातचीत में ब्राह्मण समाज के बेटी बेटों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की. सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने UGC और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर इस्तीफा दिया है.

‘यूपी में चल रहा ब्राह्मण विरोध अभियान’

सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विरोधी अभियान चल रहा है, ब्राह्मण की जेल में डिप्टी जेलर ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. एक थाने में विकलांग की पीट पीट पर हत्या कर दी गई. मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों को खासकर बूढ़े सन्यासियों को लात घूंसो से मारा गया.”

‘सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को मान लिया गया अपराधी’

उन्होंने कहा कि UGC का जो रेगुलेशन आया है, उसमे सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को अपराधी मान लिया गया है. अगर सामान्य वर्ग का बेटा पढाई में अच्छा है तो ईर्ष्या से कोई भी भेदभाव करने का आरोप लगा देगा और समता समिति उसका शोषण कर लेगी.

उन्होंने कहा कि जब हम यूनिवर्सिटी में थे, तब एससी /एसटी सब साथ पढ़ते थे, अब आप ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहे हैं जब जाति, सरनेम देख कर आपस में लड़ेंगे और एक दुसरे को मारेंगे.पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि देश में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो?

‘आज चुनाव हो जाए तो नहीं बचेगी केंद्र और राज्य सरकार’

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि, इस समय सामान्य वर्ग सरकार से बहुत खफा है, मानसिक रूप से आपसे अलग हो चुका है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही अल्पमत में आ चुकी है, सामान्य वर्ग दोनों से ही अलग हो चुका है. दावा किया है कि अगर आज चुनाव हो जाये तो केंद्र और राज्य दोनों में सरकार नहीं बचेगी. यह भी कहा कि बीजेपी का जो पहले प्रारूप था, “भारतीय जनता पार्टी’ आज वह ‘विदेशी जनता पार्टी’ है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!