राज्य

सीतामढ़ी: गणतंत्र दिवस को लेकर बॉर्डर पर SSB चौकस, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है. हर कोई इस ऐतिहासिक और देश को गौरवान्वित करने वाले मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित है. सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है. स्कूल और कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में गणतंत्र दिवस की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी भी पूरी तरह चौकस है. सीतामढ़ी में एसएसबी की ओर से रविवार (25 जनवरी) को बॉर्डर इलाके में आमजन की मदद से ‘तिरंगा रैली’ निकाली गई.

बॉर्डर पर एसएसबी की सुरक्षा कड़ी

गौरतलब है कि साल 1949 में 26 जनवरी को देश में भारतीय संविधान को लागू किया गया था. तब से ही इस ऐतिहासिक मौके पर झंडोत्तोलन किया जाता है. सीतामढ़ी जिला इंडो-नेपाल सीमा से सटा हुआ है. इस लिहाज से गणतंत्र दिवस जैसे पर्व के मौके पर बॉर्डर की संवेदनशीलता बढ़ जाती है. बॉर्डर से कोई गलत गतिविधि न हो, इसे लेकर वहां तैनात जवान हमेशा चौकस तो रहते ही है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर नापाक मंसूबे वालों मात देने के लिए एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पर विशेष चौकसी बढ़ा दी है.

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर परिंदा भी नहीं मार सकता पर!

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. सीतामढ़ी जिला से नेपाल बॉर्डर करीब 55 किमी लंबी है. भारत सरकार की ओर से बॉर्डर की सुरक्षा और गलत गतिविधियों के साथ प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को तैनात किया गया है. ये जवान 24 घंटे बॉर्डर पर रहकर अपनी पैनी निगाहों और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम हर गतिविधियों पर नजर रखते है. बॉर्डर पर सुरक्षा और चौकसी ऐसी है कि परिंदा भी ‘पर’ नहीं मार सकता.

बॉर्डर पर एसएसबी की सघन तलाशी अभियान

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर आने-जाने लोगों की सघन तलाशी और वाहनों की चेकिंग की जा रही है. डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. संवेदनशील इलाकों में जवान सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. एसएसबी जवान सीमा पर पैदल और वाहनों से भी गश्त लगा रहे हैं, ताकि किसी तरह की अवांछनीय घटना को रोका जा सके. इसी कड़ी में सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तिरंगा रैली निकाली. रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!