सपा के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह व मोनू सिंह समेत 19 लोग 19 साल पुराने मामले में हुए बरी

सऊद शेख- इसौली के पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू समेत 300 लोग के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर।25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने फाइल की थी चार्जशीट।पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू पर थाने पर सिपाही को पीटने और अपने समर्थक को छुड़ा ले जाने के आरोप में दर्ज हुआ था मामला।इसी मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा दलबल के साथ मोनू सिंह को गिरफ्तार करने पहुंचे थे उनके मायंग आवास।गिरफ्तारी के दौरान चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सहित उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस पर हमले करने का था आरोप।मामले में पुलिस ने 25 लोगों को किया था नामजद।ट्रायल के दौरान 6 लोगों की हो गई थी मौत।आज कोर्ट ने पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह उर्फ सोनू सहित सभी 19 को किया दोषमुक्त।दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था केस।इस निर्णय से सोनू मोनू व उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।



