50 साल पुराना रास्ता बंद करने की कोशिश पर विवाद:गाजियाबाद के ओम विहार में जेसीबी लेकर पहुंचे लोग; दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एबीईएस कॉलेज के पीछे ओम विहार कॉलोनी में करीब 50 साल पुराने रास्ते को बंद करने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और रास्ता बंद करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि यह रास्ता कई साल से खुला है और उनके पास इसे लेकर न्यायालय का आदेश भी है। कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि किसानों ने प्लॉटिंग के दौरान दोनों तरफ प्लॉट काटे थे और बीच में करीब 20 फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्ष 1988 में प्लॉट खरीदने और रजिस्ट्री कराने के समय नक्शे में भी यह रास्ता दिखाया गया था। तभी से कॉलोनी के लोग आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गजराज त्यागी पर रास्ता बंद कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गजराज त्यागी ने सामने के प्लॉट अपनी पत्नी के नाम पर खरीदे और उनकी रजिस्ट्री कराई। आरोप है कि रजिस्ट्री के साथ लगे नक्शे में पुराना रास्ता नहीं दिखाया गया। मंगलवार को रास्ते पर जेसीबी पहुंचने के बाद विवाद हुआ। सूचना पर पुलिस और तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जमीन और रास्ते से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। दोनों पक्षों को शनिवार को तहसीलदार कार्यालय बुलाया गया है। वहां दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)