रायबरेली के हरचंदपुर में 14 सड़कों को मंजूरी:19 करोड़ से ज्यादा का बजट मंजूर; सात पुरानी और सात नई परियोजनाएं शामिल
रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन पर 19 करोड़ 15 लाख 39 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल 23.55 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। परियोजनाओं में सात पुरानी और सात नई सड़कें शामिल हैं। लंबे समय से खराब और कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। पुरानी परियोजनाओं के तहत खीरों ब्लॉक के कालूपुर-मजिगवां गडरियन खेड़ा मार्ग से बदलीपुरवा, बखियाखेड़ा, कियुनखेड़ा और सरैया बालमऊ खेड़ा होते हुए खीरों डामर रोड तक सड़क बनाई जाएगी। पूरे श्रद्धा मजरे बाला से पंचायत घर तक भी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा कैलौली पूरे बाजपेई मार्ग से बरौवा गौशाला होते हुए डामर रोड और कुटी-ओदर के बीच छूटी कड़ी का निर्माण कराया जाएगा। देवगांव से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगी सड़क देवगांव से कुटकुरी होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन तक, रायबरेली-सेमरी रोड से लम्बई का पुरवा होते हुए रती का पुरवा और जोहवाशर्की से सराय उमर तक सड़क बनाई जाएगी। इन मार्गों के निर्माण से संबंधित गांवों के लोगों को मुख्य सड़कों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। नई परियोजनाओं में छह संपर्क मार्ग शामिल नई परियोजनाओं के तहत पूरे नायब-रुकनापुर, दुकनहा रोड से पासिन का पुरवा होते हुए मेड़ौली संपर्क मार्ग, पूरे बसंतखेड़ा से पूरे कश्यरी हसनापुर और किलौली से आशानंदपुर तक सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा माती का पुरवा बैंक से पूरे ठकुरदीन, पूरे बैसन से पूरे दोली मंदिर और लाल साहब से पूरे महेशी तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयास से इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि सड़कें बनने से गांवों का मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क होगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन सुजीत कुमार राय ने बताया कि बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)