लखनऊ में सोया चाप को लेकर मारपीट:जमकर हुई तोड़फोड़, दुकानदार का सिर फोड़ा, लोहे के स्टूल से लड़ाई

Nov 19, 2026 - 12:37
0
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में क्राउन मॉल के पास सोया चाप को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लात घूंसे से मारा। मौके पर दुकान पर मौजूद चप्पलों और बर्तनों से भी मार करते रहे। मामले में घायल दुकानकदार कुलदीप यादव ने पुलिस को शिकायत देकर FIR करवाई है। लोहे के स्टूल से हुई लड़ाई सोया चाप की दुकान चलाने वाले कुलदीप कुमार यादव के साथ 17 नवंबर 2026 की रात मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई। रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मारुति सुजुकी फ्रोंक्स डेल्टा प्लस कार से कुछ लोग दुकान पर आए और सोया चाप व मोमोज खाए। जब खाने के पैसे मांगे, तो कथित तौर पर मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लात-घूंसों, सरिए और लोहे के स्टूल से हमला किया गया तथा दुकान में तोड़फोड़ की गई। भाग गए आरोपी शोर सुनकर बचाने आए हरिकेश दीक्षित के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई। शिकायत के अनुसार, हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत 112 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस शिकायतकर्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हौर ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में 18 नवंबर 2026 को शाम 6:45 बजे थाना चिनहट में एफआईआर संख्या 0631 दर्ज की गई। तहरीर में शामिल दो लोगों के नाम अमन और अरुण ठाकुर बताए गए हैं, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को अज्ञात दर्शाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User