कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता और दो बेटों की मौत:जालौन में महिला गंभीर, परिवार उरई से मध्य प्रदेश जा रहा था

Nov 09, 2026 - 19:45
0
कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता और दो बेटों की मौत:जालौन में महिला गंभीर, परिवार उरई से मध्य प्रदेश जा रहा था
जालौन में मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास गोपालपुरा गांव के नजदीक सोमवार शाम करीब 6 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। हादसा जिला मुख्यालय उरई से करीब 60 किलोमीटर दूर माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बताया गया कि बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। परिवार उरई से मध्य प्रदेश जा रहा था। गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User