जिला पंचायत-सदस्य की बाइक चोरी का केस 4-दिन बाद दर्ज:गंगा घाट देखने गए थे; चोरों को पकड़ने के लिए आंदोलन की चेतावनी
चंदौली के धानापुर में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की बाइक चोरी होने के चार दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। बाइक 13 नवंबर को नरौली गांव स्थित रामरक्षा दास कुटी से चोरी हुई थी। पुलिस ने 17 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अंजनी सिंह के मुताबिक, वह डाला छठ से पहले गंगा घाट देखने धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव स्थित रामरक्षा दास कुटी गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन केस दर्ज करने में चार दिन लग गए। बोले- आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि एक जिला पंचायत सदस्य की शिकायत दर्ज करने में चार दिन लग गए। ऐसे में गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के साथ थाने में कैसा व्यवहार होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कई चोरियों का खुलासा नहीं होने पर जताई नाराजगी सिंह ने चंदौली के एसपी से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि इलाके में चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक उनका खुलासा नहीं हो सका है। चोरों को समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करेंगे। सरकार के दावे के बावजूद चोरी की घटनाओं पर उठाए सवाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और चोर-अपराधी यूपी छोड़कर बाहर चले गए हैं, फिर भी चोरी की घटनाएं क्यों नहीं रुक रही हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)