आगरा में दिवाली पर फायरिंग-पथराव:एत्मादपुर में युवक को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, दो लोग घायल
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बंघारा में दिवाली की शाम पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है। पीड़ित शिवालय प्रताप सिंह ने गांव के ही रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज पर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पीड़ित समेत उनके दो भतीजे घायल हो गए, जबकि दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
घटना 8 नवंबर को दिवाली के दिन शाम करीब सात बजे की है। पीड़ित शिवालय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वो अपने घर पर पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिगा कार हूटर बजाती हुई आई। आरोप है कि कार में सवार लोगों ने तमंचे से फायरिंग की। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कार चालक ने तेज गति से कार चढ़ाकर शिवालय प्रताप सिंह को कुचलने का प्रयास किया। बचने के लिए वे एक कार की आड़ में छिप गए, लेकिन टक्कर लगने से उनके कंधे और पसली में गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कार सवारों ने उन पर तमंचे से फायर भी किया, लेकिन वे नीचे गिर गए, जिससे गोली नहीं लगी। आरोपी अपनी अर्टिगा कार लेकर गांव से भाग गए। घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब ग्रामीण आरोपियों के गांव गढ़ी रामी पहुंचकर पूछताछ करने गए, तो रिंकू फौजी, प्रिंस और अनुज ने अपने घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में उनके भतीजे ऋतिक और नीकेश घायल हो गए। उनकी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद पथराव बंद हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पहले भी आ चुके हैं मामले
पीड़ित का आरोप है कि रिंकू फौजी बदमाश किस्म का है। वो पुलिस के साथ भी मारपीट कर चुका है। आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता रहता है। दो दिन पहले भी मारपीट के मामले में पुलिस ने उसका चालान किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)