राजनीति

जन सभा को संबोधित करने पहुंचे धर्मेंद्र यादव, बीजेपी पर निशाना साधा

सरकार बनते ही पेपर लीक नहीं होगा सीधा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा

आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सम्मोपुर में समाजवादी पार्टी की जन सभा में मुख्य अतिथि प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पहुंचे और कहा की इस बार संविधान बचाने के लिए वोट करना अपना देश बचाना है इन लुटेरों से कहा की ये चुनाव इतिहासिक चुनाव है

कहा की किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और धन्नासेटो का कर्ज माफ नही किया जाएगा। जान दे देंगे लेकिन देश का संविधान कभी खत्म नहीं होने देंगे , कोरोना वैक्सीन पर कहा की ये चंदा लेने के लिए वैक्सीन लगवाए और ऐसी वैक्सीन लगवाए की कब किसकी जान चली जाए कोई गारंटी नहीं है , जनता को धोखा दिया, महंगाई के नाम पर धोखा दिया ,नौकरी के नाम पर धोखा दिया ,आज उनकी सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है ।समाजवादी की सरकार बनेगी तो पेपर लीक नहीं होगा सीधा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा । मीडिया के सवालों पर कहा की
आज की मीडिया सरकार के बिना मर्जी के सवाल नही पूछ सकते है । एमएलसी गुड्डू जमाली के साथ रहने से हमे बड़ी ताकत मिली है और हम इस बार मजबूती से चुनाव जीतेंगे
लालगंज प्रत्याशी दरोगा सरोज ने कहा की ये लोग हमे डराएंगे धमकाएंगे लेकिन हम डरने वाले नही इस बार जीत कर दिखाएंगे इस मौके पर धर्मेंद्र यादव,दरोगा सरोज ,गुड्डू जमाली,इसरार अहमद,जावेद आलम फराही आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!