राजनीति

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, EVM में छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है. पहले जारी आदेश में साफ किया गया था कि मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग होगी.

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के दौरान कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें अनियमितताओं की बात कही गई. रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 के तहत इन बूथों पर हुआ मतदान रद्द कर दिया. अब 2 मई 2026 को इन सभी 15 बूथों पर फिर से मतदान कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘कम से कम 10 बार खोला गया’, काउंटिंग से पहले बंगाल में स्ट्रांगरूम खोलने पर सियासी बवाल; बीजेपी ने भी लगाए आरोप

मगराहाट पश्चिम में वोटिंग शुरू

इन सभी केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो चुकी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि इस दोबारा मतदान की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाए. इसके लिए इलाके में ढोल बजाकर ऐलान करने और सभी उम्मीदवारों को लिखित सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं. मगराहाट पश्चिम के जिन बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, नाजरा एफपी स्कूल के अलग-अलग कमरे, देउला एफपी स्कूल, घोला नोयपारा गर्ल्स हाई मदरसा, एकतारा मलाया एफपी स्कूल और बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल के कई कमरे शामिल हैं. वहीं डायमंड हार्बर में बागदा जूनियर हाई स्कूल, चंद्रा एफपी स्कूल, हरिदेवपुर एफपी स्कूल और रॉयनगर एफपी स्कूल के एक-एक कमरे में दोबारा मतदान कराया जा रहा है.

शुभेंदु अधिकारी क्या बोले?

री-पोलिंग के सवाल पर पश्चिम बंगाल के LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘मगरहाट वेस्ट में जो कुछ भी हुआ, उसका स्वागत है. डायमंड हार्बर और पूरे फाल्टा सेगमेंट में ज़्यादा बूथों पर री-पोलिंग होनी चाहिए थी. ये एक सिस्टम और प्रोसीजर है जिसका पालन किया जा रहा है. हम इलेक्शन कमीशन का सम्मान करते हैं.’

4 मई को घोषित किए जाएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

राज्य में इस बार दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार कुल 92.47 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा मानी जा रही है. अब इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कोलकाता पुलिस ने उन सात जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है, जहां मतगणना होनी है. यह कदम उस समय उठाया गया जब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में विरोध जताया और आरोप लगाया कि उनके प्रतिनिधियों के बिना बैलेट बॉक्स खोले गए. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार ही हो रही है.

ये भी पढ़ें: काउंटिंग से पहले गरजे शुभेंदु- CM ममता चाहें दो दिन और ड्रामा करती रहें,लेकिन…

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!