देश

पिछले 4 महीनों में दो बार रेल ट्रैक पर खालिस्तानियों का हमला, पंजाब की भगवंत मान सरकार पर उठे सवाल

पंजाब के पटियाला में शंभू के नजदीक रेल ट्रैक पर सोमवार रात हुए ब्लास्ट ने एक बार फिर राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.  इसी साल जनवरी महीने में सरहिंद में भी मालगाड़ी के इंजन को निशाना बनाते हुए एक IED विस्फोट हुआ था, जिसमें लोको पायलट घायल हो गया था. यह विस्फोट भी इसी रेल ट्रैक पर हुआ था जिसपर सोमवार रात ब्लास्ट हुआ.

इसी साल रेल ट्रैक को निशाना बनाते हुए दूसरे विस्फोट से विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हो गया है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. सोमवार रात खालिस्तानी तत्वों ने शंभू से राजपुरा जाने वाली रेल लाइन पर मालगाड़ियों के लिए बने ट्रैक को निशाना बनाने की कोशिश की.

हमले की जिम्मेदारी किसने ली? 

हालांकि रेल लाइन पर विस्फोटक लगाते वक्त जो शख्स विस्फोटक लगा रहा था. उसकी धमाके में मौत हो गई.  घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर खालिस्तान टाइगर फोर्स के जसविंदर सिंह मुल्तानी जो जर्मनी बैठा है में ली है. हालांकि पटियाला पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और चार व्यक्तियों को इस सम्बन्ध में गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने प्रदीप सिंह खालसा (मॉड्यूल का लीडर), कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल, ज़िंदा राउंड, IED, बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में क्या जानकारी आई सामने? 

इसके अलावा IED बनाने का सामान और लैपटॉप और मलेशिया में बैठे हैंडलर्स से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल डिवाइस बरामद किए गए हैं. पूछताछ में पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी (ISI) और विदेश (मलेशिया) में मौजूद खालिस्तानी कट्टरपंथी ग्रुप्स के सीधे कॉन्टैक्ट में था. इनका मुख्य मकसद पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर शांति भंग करना और डर का माहौल बनाना था. 

आरोपियों पर इन धाराओं के साथ केस दर्ज

इन आरोपियों के खिलाफ एक्सप्लोसिव्स एक्ट की धारा 3, रेलवे एक्ट की धारा 150 और अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है. गौरतलब है कि इसी साल जनवरी के महीने में सरहिंद में भी इसी तरह IED ब्लास्ट के जरिए एक मालगाड़ी को निशाना बनाया गया था जिसमें मालगाड़ी का लोको पायलट घायल हो गया था. 

राज्य सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाते हुए शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि सोमवार रात को पटियाला के शंभू में हुआ धमाका, सोमवार रात ही बटाला में मिली संदिग्ध वस्तु राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. उन्होंने अपनी पोस्ट में जनवरी महीन में सरहिंद में रेल ट्रैक पर हुए विस्फोट का भी जिक्र किया है. 

यह भी पढ़ें:- विरासत, गवाही, इबादत… इस्लाम में महिलाओं-पुरुषों के 6 बड़े अधिकारों-जिम्मेदारियों में क्या फर्क है?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!