BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही, TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल का सियासी पारा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है. चुनाव में डराने-धमकाने को लेकर IPS अजयपाल शर्मा ने हाल ही में टीएमसी नेता को चेतावनी दी थी. इसके बाद से टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. बीजेपी नेता अजय आलोक की एक पोस्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लंबा पोस्ट कर पलटवार किया है.
TMC की ओर से मंगलवार (28 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टूनों के बाद BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने पर उतर आई है.”
आगे लिखा, “बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी, जिसका अर्थ है कि अगर तुमने हमें डराने की कोशिश की, तो तुम्हें गोली मार दी जाएगी, दीदी. तीन बार की चुनी गईं मुख्यमंत्री के लिए यही है बीजेपी का प्रस्ताव.”
After rape threats and the circulation of vile, derogatory caricatures, BJP has now stooped to issuing open DEATH THREATS against Smt. @MamataOfficial.
BJP’s National Spokesperson @alok_ajay posted on his X handle: “डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी @MamataOfficial“, meaning, “If you try… pic.twitter.com/WsJ3e0jwyo
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 28, 2026
पीएम मोदी और अमित शाह को टैग कर क्या कहा
पोस्ट में आगे कहा गया कि यही है बीजेपी का बंगाल के लिए परिवर्तन का सपना. वे उत्तर प्रदेश और बिहार की सड़कों पर विकसित अपनी गोली मारो और ठोक दो संस्कृति को बंगाल में स्थापित करना चाहते हैं. इसके बाद पीएम मोदी और गृह मंत्री को टैग कर लिखा गया कि इस धमकी भरे माहौल को शीर्ष स्तर से मंजूरी मिली है खुद पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यों से.
You guys don’t understand Hindi or what ? Don’t try to play victim card , shoot and scoot is your culture not ours , Don’t try to intimidate people from your Goons . East is where sun rises for people of Bengal and India and you all are set to doom . https://t.co/MtLcQxijiD
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) April 28, 2026
पोस्ट में आगे कहा गया कि अगर दीदी के बारे में वे इस तरह बात करते हैं, तो यह सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि ये भगवा गुंडे बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर क्या कहर बरपाएंगे. पोस्ट में कहा गया कि इन शब्दों को बंगाल भूलेगा नहीं. बंगाल माफ नहीं करता. इस अपमान का जवाब वोटों से दिया जाएगा. 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा.
ये भी पढ़ें
बंगाल में चुनाव प्रचार थमा, BJP ने किया धुआंधार प्रचार, 21 रैलियों में PM मोदी ने जनता को साधा और विपक्ष को घेरा
अजय आलोक का पलटवार
तृणमूल कांग्रेस के इस पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए लिखा, “आप लोगों को हिंदी समझ नहीं आती? पीड़ित होने का नाटक मत करो, गोली चलाकर भाग जाना आपकी संस्कृति है, हमारी नहीं. अपने गुंडों से लोगों को डराने की कोशिश मत करो. बंगाल और भारत के लोगों के लिए सूरज पूरब से उगता है और आप सब बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं.”
ये भी पढ़ें
TMC सांसद यूसुफ पठान ने BJP की तारीफ में पढ़े कसीदे! ममता-महबूबा से नीतीश तक भी नहीं हैं इससे पीछे, इसके पीछे की मजबूरी क्या?



