देश

‘केस लंबा चलेगा और आप 80 साल की हैं, अच्छा होगा कि…’, संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की मां को SC की सलाह

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. संजय कपूर की मां रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया कपूर सचदेव समेत 22 पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.  

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक विरासत से जुड़ा कानूनी विवाद चलता रहेगा, तब तक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. कोर्ट ने इस विरासत विवाद में शामिल अन्य पक्षों के साथ करिश्मा कपूर के बच्चों को भी नोटिस जारी किया है. 

बताया जा रहा है कि रानी कपूर ने अपनी याचिका में मांग की है कि संजय कपूर की संपत्तियों, एस्टेट और दूसरी परिसंपत्तियों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए. उनका कहना है कि जब तक पूरा मामला अदालत में लंबित है, तब तक संपत्ति को सुरक्षित रखा जाना बेहद जरूरी है. याचिका में आशंका भी जताई गई कि अगर समय रहते संपत्ति को संरक्षित नहीं किया गया, तो उसके बिखरने या गलत तरीके से इस्तेमाल होने का खतरा भी है.

यह भी पढ़ें:- घरेलू कलह में पति का महिला वकील पर जानलेवा हमला, SC ने लिया स्वत: संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी सख्त निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिया कपूर सचदेव सहित 22 लोगों को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान दोनों पक्षों को यह सलाह भी दी कि वे आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए विवाद को सुलझाने की कोशिश करें.

सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर के वकील से कहा कि यह मामला लंबा चल सकता है और उनकी क्लाइंट की उम्र 80 साल है इसलिए उन्हें आपसी समझौते की दिशा में प्रयास करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि मामला लंबा चल खिंच सकता है इसलिए बेहतर होगा कि पक्षकार आपसी सहमति से विवाद को सुलझाएं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मेरिट पर मामले की सुनवाई करेगा और अब सुनवाई अगले हफ्ते होगी. 

रानी कपूर ने अपनी याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों को भी चुनौती दी है. उनका कहना है कि अब तक हाईकोर्ट की तरफ से संपत्ति और एस्टेट को सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस आदेश जारी नहीं किया गया है. इसी वजह से उन्हें सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:- मर्जी से साथ रहे, बच्चा पैदा किया तो ये रेप कैसे? लिव-इन पार्टनर पर यौन-उत्पीड़न के आरोप लगा रही महिला से SC ने पूछा

यह पूरा विवाद संजय कपूर के निधन के बाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर अपने पीछे करीब 30 हजार करोड़ रुपए की बड़ी संपत्ति छोड़ गए हैं. इसी संपत्ति और वसीयत को लेकर बहन मंधिरा कपूर का दावा है कि वसीयत में कई गड़बड़ियां हैं और इसमें परिवार के कुछ सदस्यों, खासकर करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया है. वहीं दूसरी तरफ प्रिया कपूर सचदेव की ओर से कहा गया कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत काम कर रही हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!