बंगाल में 100 मीटर दूर हो रही थी बीजेपी की रैली, शोर सुनकर भड़कीं ममता बनर्जी, मंच छोड़ लौट गईं वापस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है. शनिवार (26 अप्रैल) को भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली थी. उनकी रैली स्थल से मुश्किल से ही करीब 100 मीटर दूर पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा हो रही थी. ऐसे में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में टकराव के हालात बन गए.
बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी रैली में बाधा पैदा करने के लिए ही पास में रैली आयोजित की है और इसके अलावा लाउडस्पीकर भी उनके मंच की ओर कर दिए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजा दिए. इसके बाद उन्होंने झल्लाकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद लोगों से माफी मांगकर चली गईं.
पुलिस ने लोगों को तितर-बितर किया
सीएम के जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता अधिकारी की रैली की तरफ चल पड़े और विरोध करने लगे. टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. हालांकि वहां तैनात पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर दिया. उस समय तक शुभेंदु अधिकारी जनसभा में नहीं पहुंचे थे. बाद में उन्होंने कहा कि बंगाल में गुंडा राज चल रहा है जिसको मुंहतोड़ जवाब देना है.
Chakraberia Road, Bhawanipur.
Mamata Banerjee walked off the stage, citing noise from a BJP loudspeaker.
When leaders start losing composure, it often reflects deeper anxiety.
Is this the sound of an impending defeat? pic.twitter.com/QJuN7bKRtx
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026
टीएमसी का गढ़ है भवानीपुर
बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने हार के डर से अपना आपा खो दिया है. बता दें कि भवानीपुर सीट पर टीएमसी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. इस सीट पर 2011 से ममता बनर्जी ने तीन बार जीत दर्ज की है. 29 अप्रैल को अन्य 141 सीटों के साथ भवानीपुर सीट पर भी मतदान होना है.
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को कालीघाट और अलीपुर पुलिस थानों के लिए नए थाना प्रभारियों (ओसी) की नियुक्ति की. ये दोनों थाने चर्चित भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से है. पुलिस आयुक्त अजय नंद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये तबादले मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में किए गए हैं.
ये भी पढ़ें
Raghu Rai Death: भोपाल गैस त्रासदी से मदर टेरेसा और इंदिरा गांधी तक… भारत को तस्वीरों में कैद करने वाले फोटोग्राफर रघु राय का निधन



