राजनीति

West Bengal Elections 2026: ‘हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा, नहीं बचा पाएगी TMC’, PM मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, जनता से क्या किया वादा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बंगाल सीएम पर घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद घुसपैठियों को बंगाल से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. उन्होंने बंगाल की जनता से कई वादे भी किए. पीएम ने बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो हर साल 36,000 रुपए महिलाओं के खाते में जमा करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं बनगांव से डंके की चोट पर घुसपैठियों को भी चेतावनी देना चाहता हूं. जो भी अवैध तरीके से बंगाल में घुस आया है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट लेकर यहां रह रहा है, वो 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ दें, वरना, 4 मई के बाद हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा. TMC, किसी भी घुसपैठिए को अब बचा नहीं पाएगी.’

शरणार्थी परिवारों को मिलेगा पक्का एड्रेस – पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘मैं मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी शरणार्थी परिवारों से कहूंगा, आपको नागरिकता भी मिलेगी, आपको पक्का एड्रेस मिलेगा, आपको हर वो कागज मिलेगा, हर वो हक मिलेगा, जो किसी भी भारतवासी को मिलता है. ये मोदी की गारंटी है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘जैसे गंगाजी का उद्गम स्थल गंगोत्री है, वैसे ही भाजपा का उद्गम जनसंघ है और जनसंघ का उद्गम बंगाल से हुआ है. पहले लोकसभा चुनाव में बंगाल ने जनसंघ का खाता खोला था. तब कोलकाता से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीते थे, उस दौरान 24 परगना, नादिया, मेदिनीपुर में विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा समर्थन मिला था. इसका कारण था कि जनसंघ ने विभाजन का दर्द बांटा था. तब जनसंघ पूर्वी बंगाल से बेघर हुए शरणार्थियों के साथ खड़ा हुआ था.’

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता से किया ये वादा 

उन्होंने कहा, ‘बंगाल की भाजपा सरकार हर साल 36,000 रुपए बहनों के खाते में जमा करेगी. आंगनवाड़ी हो, अन्य महिला हेल्थ वर्कर हो, उनके वेतन को लेकर बंगाल भाजपा ने बड़ी घोषणा की है. बंगाल भाजपा ने बेटियों को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण का भरोसा दिया है, यानी भाजपा की डबल इंजन सरकार से बंगाल की बहनों और बेटियों को डबल फायदा होगा.’

यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस फायरिंग: कब-किसने चलाई गोली, कैसे पकड़ा गया आरोपी? हमले की पूरी टाइमलाइन

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!