‘भगवान राम का नाम लेने से चिढ़ती हैं ममता दीदी’, बंगाल में योगी आदित्यनाथ ने कसा TMC पर तंज, कहा- यहां नमाज सड़कों…

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव अपने रंग में पहुंच गया है. एक तरफ बीजेपी इस बार पूरे जोर शोर के साथ जीत का दावा कर रही है, साथ ही ताबड़तोड़ रैलियों को अंजाम दे रही है. तो वहीं ममता बनर्जी की पार्टी भी बीजेपी को कड़ा मुकाबला देने को तैयार है. दोनों पार्टियां मतदाताओं को साधने में जुटी हुई हैं.
इसी सिलसिले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार के मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने सोमवार को पश्चिमी मेदिनीपुर के गरबेटा में चुनाव सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी और उसके 15 साल के शासन काल को कटघरे में खड़ा किया.
एक समय बंगाल भारत की आर्थिक उन्नति का आधार था: योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय पर बंगाल भारत की आर्थिक उन्नति का आधार था. भारत की जीडीपी में बंगाल की एक तिहाई भूमिका थी. इसके अलावा योगी ने कहा कि जब कोई जय श्रीराम बोलता है, तो ममता दीदी को परेशानी होती है. यहां दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वे सड़कों पर इफ्तार पार्टी कराती हैं. आज से 9 साल पहले यूपी में भी ऐसी ही अराजकता थी.
श्रीराम का नाम लेने से रोकती है ममता दीदी: योगी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब हालात बदल गए हैं. न कर्फ्यू है, न दंगा है. यूपी में सब चंगा है. यूपी में अब उपद्रव नहीं उत्सव है. बंगाल में राम का नाम लेने से दीदी चिढ़ती है. वहीं यूपी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ममता दीदी प्रभु श्री राम का नाम लेने पर प्रतिबंध लगाती हैं, लेकिन सड़कों पर इफ्तार पार्टी करवाती हैं. यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, मस्जिदों से अजान की आवाज नहीं आती है. TMC का मतलब- टेरर, माफिया राज और करप्शन है. इसे केवल डबल इंजन की भाजपा सरकार समाप्त करेगी.
यह भी पढ़ें: : बंगाल में पीएम मोदी की रैली के बाद बोले भाजपा प्रत्याशी- हमारी जीत सुनिश्चित है, TMC की विदाई तय



