राजनीति

West Bengal Elections: बंगाल में वोटिंग से पहले जुड़े 7 लाख नए वोटर, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट, चुनाव आयोग ने और क्या बताया?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में लगभग 7 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं. निर्वाचन आयोग ने हालांकि नए जोड़े गए मतदाताओं की आयु या उनके संबंध में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है. निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार (18 अप्रैल 2026) को बताया कि इन नए मतदाताओं में से लगभग 3.22 लाख मतदाता पहले चरण में मतदान करेंगे, जबकि शेष लगभग 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन नए मतदाताओं में से कितने ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे और जिनकी आयु अभी 18 वर्ष हुई है, और न ही इन मतदाताओं के संबंध में कोई अन्य विवरण दिया. निर्वाचन आयोग ने यह भी नहीं बताया कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए कितने फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए या उनमें से कितने आवेदन अस्वीकृत किए गए.

.

ये भी पढ़ें: बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- ‘ममता दीदी सिंहासन खाली करो’

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी का बयान

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल आंकड़े मानदंडों के अनुरूप जारी किए गए हैं. विस्तृत आंकड़े तैयार हैं और आवश्यकता पड़ने पर बाद में साझा जाएंगे.’’ आयोग ने बताया कि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या अब 6,82,51,008 है, जो न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद नाम जोड़े जाने पर बढ़ सकती है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जा रहा है, जो पहले के मुकाबले काफी छोटा और तेजी से पूरा होने वाला कार्यक्रम है. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा और इसमें कुल 152 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी. पूरे चुनाव की मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी और 6 मई 2026 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. इस बार पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की जरूरत होगी. इस चुनाव की एक खास बात यह है कि इसे सिर्फ दो चरणों में पूरा किया जा रहा है, जबकि 2021 में यही चुनाव आठ चरणों में हुआ था.

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम! विपक्ष का सरकार पर वार, सीट बढ़ोतरी को लेकर साधा निशाना

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!