आजमगढ़

AZAMGARH News:पीसीएस परीक्षा में सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर,मेहनत और लगन से मिली सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

महाराजगंज /आजमगढ़ :विकासखंड महाराजगंज की सैदपुर निवासी वीरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र चंद्रभान तिवारी होनहार छात्र ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का उनके घर पर सम्मानित क्षेत्रीय लोगों का आना लगा हुआ है। 28 अगस्त 2006 मेंवीरेंद्र कुमार तिवारी का बाया हाथ अमृतसर में फैक्ट्री में काम करते समय मशीन सेकंधे से कट कर निकल गया  वीरेंद्र कुमारी तिवारी ने 19 96 मैं हाई स्कूल 1998 में इंटरमीडिएट तृतीय श्रेणी पास होने के बाद 1998 से लेकर 2014 तक ट्रैक्टर चलाना कोलकाता में लेबर बोरा उठाने का कार्य किया 2014 में रेलवे मैं चतुर श्रेणी में भर्ती हुई 2017 में ग्रेजुएशन पास किया ARO आरो 2017,2018 में परीक्षा में फेल हो गए 2019 से लेकर 2022 तक मुख्य परीक्षा में भी फेल हो गए 2023, परीक्षा में परीक्षा दिए थेजिसका परिणाम मार्च 2026 में आया है पीसीएस परीक्षा 315वीं रैंक समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद मिला है हम कहते हैं अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों तथा नियमित अध्ययन और अनुशासन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। बधाई देने वाले में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव,ग्राम प्रधान सैदपुर आनंद तिवारी, रामजतन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कनौजिया, रणविजय यादव, राम फिर यादव, मिश्रा,सौरभ यादव, सब लाल विश्वकर्मा,चुन्नू यादव,सुनील यादव राजेश तिवारी, खरभान साहनी,शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों ने छात्र को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!