Azamgarh news :नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवां पर वादी ने लिखित सूचना दी कि दिनांक 07.04.2026 को उनकी नाबालिग पोती को अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम निवासी ग्राम कम्हरिया (कुर्थिया), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0–67/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
दिनांक 17.04.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम निवासी ग्राम कम्हरिया (कुर्थिया), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को थाना क्षेत्र स्थित कबुतरा बस स्टैण्ड के पास बरगद के पेड़ के निकट से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।



