बंगाल में मतदान से पहले यहां आ रहे नतीजे ने चौंकाया, 28 में से 22 सीटों पर BJP, कांग्रेस नहीं बल्कि ये पार्टी आगे

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडी) चुनावों में तीसरे चरण की मतगणना के बाद 28 में से 22 सीटों पर बढ़त के साथ टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) मजबूत स्थिति में है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह सीटों पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और ‘इंडिजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (आईपीएफटी) सभी सीटों पर पीछे हैं.
टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, फिर भी दोनों पार्टियों ने आदिवासी परिषद के चुनाव अलग-अलग लड़े.
राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बिपुल बर्मन ने बताया, ‘सभी 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना शुरू हुई. मतगणना के तीसरे चरण के बाद, टीएमपी कुल 28 सीटों में से 22 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा छह सीटों पर आगे चल रही है.’
यह भी पढ़ें: West Bengal Election: 19 उम्मीदवारों पर हत्या से जुड़े मामले दर्ज… जानें पश्चिम बंगाल के फर्स्ट फेज में कितने करोड़पति
2021 के चुनावों में टीएमपी ने 18 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को नौ सीटें मिली थीं.
12 अप्रैल को हुए टीटीएएडी चुनावों में लगभग 83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुईं. टीटीएएडी राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के दो-तिहाई हिस्से में फैला हुआ है और इसकी आबादी 13 लाख है.
निवर्तमान टीटीएएडीसी में, टीएमपी के पास जिला परिषद के 17 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के पास नौ सदस्य हैं और दो सीट रिक्त हैं.
यह भी पढ़ें- ‘मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, PM मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?’ इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता बनर्जी



