देश

‘प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं’, पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार (16 अप्रैल) को लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें फेमिनिज्म (नारीवाद) का एकमात्र ध्वजवाहक बताया. निचले सदन में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पर बहस के दौरान कंगना ने कहा, “आज भारत की बेटियां मानती हैं कि प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट (नारीवादी) कोई नहीं है.”

पीएम मोदी को बताया फेमिनिज्म का एकमात्र ध्वजवाहक
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने लोकसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को नारीवाद का एकमात्र ध्वजवाहक बताया और कहा कि पीएम मोदी ने भारत की महिलाओं में विश्वास दिखाया है. उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की बेटी ये मानती है कि प्रधानमंत्री जी से बड़ा कोई भी फेमिनिस्ट नहीं है और ये भारत की बेटियां उनकी सदा आभारी रहेंगी. 

कंगना रनौत में संसद में कहा कि जो उन्होंने भारत की महिला शक्ति में विश्वास दिखाया है, उसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे. बता दें कि कंगना लोकसभा के विशेष सत्र में तीनों विधेयकों पर चर्चा कर रही थीं, जिनका मकसद मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करना और निचले सदन में एक तिहाई महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है.

परिसीमन प्रक्रिया को लेकर क्या बोलीं कंगना
संबोधन के दौरान कंगना ने परिसीमन प्रक्रिया से विधेयक को जोड़ने का समर्थन किया और इसे संवैधानिक आवश्यकता बताया. उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया को महत्वपूर्ण और अत्यंत आवश्यक बताया. राजनीति में सामाजिक बदलाव झलकना चाहिए यह कहते हुए कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में अपने कार्यकाल के दौरान लगातार कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाई और इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए काम किया.

विधेयक को जल्दबाजी में पारित किए जाने की विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी महिलाओं को न्याय दिलाने की जल्दी में हैं.

ये भी पढ़ें

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!