आजमगढ़

Azamgarh News: बाल विवाह के विरुद्ध किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय:

बाल विवाह के विरुद्ध किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत कस्तुरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय सठियॉव मंे बाल विवाह के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

आजमगढ़ 17 अप्रैल 2026/
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हब फॉर इम्पावरमेन्ट टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत ’’व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद व अक्षय तृतीया’’ के उपलक्ष्य में कस्तुरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय सठियॉव मंे बाल विवाह के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अन्नू सिंह द्वारा बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति नयी चेतना जगाई गई। मासिक धर्म से जुड़ी भ्रंातियों को तोड़कर बालिकाओं को आत्मविश्वास और स्वाभिमान की सीख भी दी।
साथ ही श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु विभाग द्वारा संचालित समस्त हेल्पलाईन नम्बर 1090, 181, 112, 108 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिका व हब के कर्मचारी उपस्थित रही।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!